Songs sorted by number of likes. 28 songs total.
जीवित परमेश्वर की आराधना / जिंदगी भर मैं करता रहूंगा (2) / नया जीवन दिया यीशु / उस प्यार को कैसे भूलू (2) ||जीवित|| / कहां जाऊं किधर जाऊं / हर स्थान मैं विराज है / यीशु नाम में मेरा मुक्ति है / यीशु नाम में मेरा शांति है (2) / मेरा जीवन का स्रता है तू / सारे पृथ्वी का मालिक है तो (2) ||नया जीवन|| / मेरे सारे गुनाहों को / अपना क्रूस पर वह ले लिया / अपना लहू बहा के यीशु / मुझे शुद्ध और पवित्रा कर दिया (2) / मैं कभी ना तुझे त्यागूंगा / मैं कभी ना तुझे भूलूंगा (2) ||नया जीवन||
झूमो नाचो खुशी से आज / यीशु पैदा हुआ (4) / यीशु पैदा हुआ – (3) ||झूमो|| / बैतलहम की छोटी नगरिया / चमका सितारा है / चरनी मे आया यीशु मसीहा / दूतो ने गया ये (2) / प्रभु सबका आया / यीशु सबका आया – (2) ||झूमो|| / राजा सब घबरा ही गये / यीशु के आने से / द्वार द्वार ढुंढ़वाया यीशु को / पाया पता ना रे (2) / यीशु राजा हुआ (3) ||झूमो|| / आनंद खुशिया आई जगत मे / यीशु के आने से / ज्योति मुक्ति आई जगत मे / यीशु के आने से (2) / मुक्ति दाता आया – (3) ||झूमो||
खामोश रातों की ठंडी हवाओ से / आयी फरिश्तों की मीठी आवाज़ / पैदा हुआ पैदा हुआ (2) / मुक्ति दाता हमारा पैदा हुआ / तारणहारा हमारा पैदा हुआ ||खामोश|| / फरिश्तों ने आके ज़मीन पे / गडरियों को दिया इशारा / पैदा हुआ है मुंजी जो / मिलेगा तुम्हे एक गोशाला (2) / चरवाहों ने भी उसको सजदा किया (2) ||खामोश|| / देखो वो पूरब दिशा से / आये थे थारे के पीछे / मजूशी भी सर को झुकाके / शिक्षक येशु को ही माने (2) / बुद्धिमानो ने भी उसको सजदा किया (2) ||खामोश||
ले चल मुझे – ले चल मुझे / तू है जहा ले चल मुझे / ले चल मुझे -ले चल मुझे / तेरे सिंहासन के पास ले चल मुझे / मै तेरे पास आता हूँ – पवित्र दिल से / आराधना मै करता हूँ – प्रेमी मन से (2) / तुझे ढूँढता हुआ – तुझे चाहता हुआ / मुझे खीच ले मै दौडूंगा (2) ||ले चल|| / तेरे पवित्र स्थान में – तू मुझे ले चल / तुझे देखना मै चाहता हूँ – हर घड़ी हर पल (2) / तुझे ढूँढता हुआ – तुझे चाहता हुआ / मुझे खीच ले मै दौडूंगा (2) / जैसे हिरनी पानी के लिए / प्यासा मै भी हु तेरे लिए / तुझे ढूँढता हुआ, तुझे चाहता हुआ / मुझे खीच ले मै दौडूंगा (2)
नीले आसमां के पार जाएंगे / मेरा यीशु रहता वहाँ (2) / हम मिलेंगे बादलों पर (2) / देखेगा सारा जहां (2) ||नीले|| / उसका कोई भी वादा – न होता अधूरा / हर एक वादा उसका – होता है पूरा (2) / उसका कोई भी वादा / उसके आने का वादा – भी पूरा होगा / देखेगा सारा जहां (2) ||हम मिलेंगे|| / ये विश्वास है मेरा – जो होगा पूरा / सपना ये मेरा न – रहेगा अधूरा (2) / ये विश्वास है मेरा / तेरे संग हम रहेंगे – अपने यीशु के / देखेगा सारा जहां (2) ||हम मिलेंगे||
पवित्र आत्मा आ / पवित्र आत्मा आ / मुझे ले चल यीशु के चरणों में / पवित्र आत्मा आ (2) / सिर्फ तेरे लिए / यीशु तेरे लिए (3) / मै हाथ उठाता हूँ / घुटने टिका कर / सर झुका कर / हाथ उठाता तेरे लिए (2) / सिर्फ तेरे लिए / यीशु तेरे लिए (3) / मैं सर झुकाता हूँ ||पवित्र|| / यीशु ही मार्ग है / यीशु ही सत्य है / यीशु ही जीवन है / यीशु मेरा प्रभु (2) ||पवित्र||
करता हूँ मै समर्पण / ये आत्मा और ये जीवन (2) / हाथों को उठाके मै / घुटनो पे आ रहा हूँ / शीश को झुकाके मै / दिल से ये कह रहा हूँ / पवित्र आत्मा आ / पवित्र आत्मा आ (4) / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपने प्रेम से खुदा / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपनी ताकत से खुदा / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपनी अग्नि से खुदा ||पवित्र|| / तेरी ज़रूरत है ||तू आजा||
बेतलहम में चमका सितारा / मजूसियों को राह दिखाया (2) / चरनी में देखो जन्म लिया है / सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम|| / परमेश्वर का पुत्र है येशु / मानव रूप जो धारण किया / स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने / गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में|| / पापों में डूबे हुए जहां को / पापों से मुक्ति देने वो आया / दुखों से टूटी मानवता को / अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||
स्तुति प्रशंसा हमारे यीशु की / आदर और महिमा हमारे यीशु की (2) / आओ मिलकर गाये हम हलिलुय (2) ||स्तुति|| / राजाओंका राजा यीशु राजा है / प्रभुओंका प्रभु यीशु प्रभु है (2) / सारे जगत में वो काम करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / भीमार उसको चुकार चंगा होता है / पापी उसके नाम से उधार पाता है (2) / सारे जगत से वो प्यार करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / बादलों में यीशु आनेवाला है / विश्वास योग्य को ले जाने वाला है (2) / उसके सात रहने ये कितना आनंद है / उसकी स्तुति करना कितना सौभाग्य है (2) ||आओ मिलकर||
सुन लो मेरे भाइयों (बहनो) / मसीहा मेरा दुनिया में आया (2) / दुनिया में आया – मुक्ति को लाया (2) / पापी को आके बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) / अँधों को आँखें, गूँगे को बोली (2) / बहरों को शब्द सुनाया / सुनाने यीशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जब हम गुनाह में पड़े हुए थे (2) / अद्भुत प्रेम दिखाया / दिखाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / दुनिया की खातिर क्रूस पर चढ़ के (2) / अपना ही रक्त बहाया / बहाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जो कोई उस पर विश्वास लाया (2) / उसको मसीह ने बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / स्वर्गीय पिता का इकलौता बेटा (2) / मनुष्य का पुत्र कहलाया / कहलाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
तेरी आराधना करूँ (2) / पाप क्षमा कर, जीवन दे दे / दया की याचना करूँ / तेरी आराधना करूँ / तू ही महान, सर्वशक्तिमान / तू ही हैं मेरे जीवन का संगीत (2) / ह्रदय के तार, छेड़े झनकार (2) / तेरी आराधना है मधुर गीत (2) / जीवन से मेरे तू महिमा पाये / एक ही कामना करूँ ||पाप क्षमा|| / सृष्टि के हर एक कण कण में / छाया है तेरी ही महिमा का राज (2) / पक्षी भी करते हैं तेरी प्रशंसा (2) / हर पल सुनाते हैं आनंद का राग (2) / मेरी भी भक्ति तुझे ग्रहण हो / ह्रदय से प्रार्थना करूँ ||पाप क्षमा|| / पतित जीवन में ज्योति जला दे / तुझ ही से लगी है आशा मेरी (2) / पापमय दम तू दूर हटा दे (2) / पूर्ण हो अभिलाषा मेरी (2) / जीवन के कठिन दुखी क्षणों का / दृढ़ता से समाना करूँ ||पाप क्षमा||