सुन लो मेरे भाइयों (बहनो)
मसीहा मेरा दुनिया में आया (2)
दुनिया में आया – मुक्ति को लाया (2)
पापी को आके बचाया
बचाने येशु… दुनिया में आया (2)
अँधों को आँखें, गूँगे को बोली (2)
बहरों को शब्द सुनाया
सुनाने यीशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
जब हम गुनाह में पड़े हुए थे (2)
अद्भुत प्रेम दिखाया
दिखाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
दुनिया की खातिर क्रूस पर चढ़ के (2)
अपना ही रक्त बहाया
बहाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
जो कोई उस पर विश्वास लाया (2)
उसको मसीह ने बचाया
बचाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
स्वर्गीय पिता का इकलौता बेटा (2)
मनुष्य का पुत्र कहलाया
कहलाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||