बेतलहम में चमका सितारा
मजूसियों को राह दिखाया (2)
चरनी में देखो जन्म लिया है
सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम||
परमेश्वर का पुत्र है येशु
मानव रूप जो धारण किया
स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने
गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में||
पापों में डूबे हुए जहां को
पापों से मुक्ति देने वो आया
दुखों से टूटी मानवता को
अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||