5 praise songs available. Traditional hymns and contemporary worship songs.
विश्वासयोग्य परमेश्वर है तु / देखा है मैंने अपने जीवन में / दुनिया बदलती है तु न बदलता / बंध आँखों से भी में करता भरोसा / इंसानों से तु वफादार / सुनता दिल की हर इक पुकार / बेहाली में रखता तु ध्यान / हालातों से तु शक्तिमान / जब तु मिला मिली रिहाई / दम थोड़े हर कठिनाई / संघ चले जैसे परछाई / जीते तु मेरी लड़ाई / रोशनी बनके जीवन में आया / मेरी गुलामी से मुझको छुड़ाया / तोड़ा हर बंधन बेटा बनाया / अपना हर वाधा तु ने निभाया ||इंसानो|| / क्या कोई है? इस जहाँ में / तुझ सा अज़ीम / क्या कोई है? इस जहाँ में / जो हो तुझ सा भला (2) ||जब तु||
स्तुति प्रशंसा हमारे यीशु की / आदर और महिमा हमारे यीशु की (2) / आओ मिलकर गाये हम हलिलुय (2) ||स्तुति|| / राजाओंका राजा यीशु राजा है / प्रभुओंका प्रभु यीशु प्रभु है (2) / सारे जगत में वो काम करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / भीमार उसको चुकार चंगा होता है / पापी उसके नाम से उधार पाता है (2) / सारे जगत से वो प्यार करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / बादलों में यीशु आनेवाला है / विश्वास योग्य को ले जाने वाला है (2) / उसके सात रहने ये कितना आनंद है / उसकी स्तुति करना कितना सौभाग्य है (2) ||आओ मिलकर||
स्तुति करना आराधना करना / मुझे आनंद है (२) / प्रार्थना और वचन मानन करना / मुझे आनंद है (२) / मेरे दिल में यीशु मसीह आया / मुझे आनंद है (२) / ये दुनिया न दे सके वैसा आनंद / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / पापों से उसने मुझे छुड़ाया / मुझे आनंद है (२) / अपने लहू से धोकर मुझे शुद्ध किया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / उद्धार का मार्ग मुझे बताया / मुझे आनंद है (२) / स्वर्ग राज्य का वारिस मुझे बनाया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति||
आवो मिलके स्तुति करेंगे / यीशु का गुणगान करेंगे (4) / वो है राजा वो मसीहा / मेरे जीवन का सहारा (2) / नाचेंगे जाएंगे धूम मचाएंगे (2) / यीशु का गुणगान करेंगे (2) || आवो मिलके|| / वो है प्रेमी जीवन दाता / मेरे जीवन का सहारा (2) ||नाचेंगे|| / वो ही मार्ग सत्या जीवन / मेरे जीवन का खुदावंद (2) ||नाचेंगे|| ||आवो मिलके|| / जय जय बोलो जय – यीशु की जय (10) / नाचेंगे जाएंगे धूम मचाएंगे / यीशु का गुणगान करेंगे (5)
नीले आसमां के पार जाएंगे / मेरा यीशु रहता वहाँ (2) / हम मिलेंगे बादलों पर (2) / देखेगा सारा जहां (2) ||नीले|| / उसका कोई भी वादा – न होता अधूरा / हर एक वादा उसका – होता है पूरा (2) / उसका कोई भी वादा / उसके आने का वादा – भी पूरा होगा / देखेगा सारा जहां (2) ||हम मिलेंगे|| / ये विश्वास है मेरा – जो होगा पूरा / सपना ये मेरा न – रहेगा अधूरा (2) / ये विश्वास है मेरा / तेरे संग हम रहेंगे – अपने यीशु के / देखेगा सारा जहां (2) ||हम मिलेंगे||