7 christmas songs available. Traditional hymns and contemporary worship songs.
बेतलहम में चमका सितारा / मजूसियों को राह दिखाया (2) / चरनी में देखो जन्म लिया है / सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम|| / परमेश्वर का पुत्र है येशु / मानव रूप जो धारण किया / स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने / गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में|| / पापों में डूबे हुए जहां को / पापों से मुक्ति देने वो आया / दुखों से टूटी मानवता को / अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||
खामोश रातों की ठंडी हवाओ से / आयी फरिश्तों की मीठी आवाज़ / पैदा हुआ पैदा हुआ (2) / मुक्ति दाता हमारा पैदा हुआ / तारणहारा हमारा पैदा हुआ ||खामोश|| / फरिश्तों ने आके ज़मीन पे / गडरियों को दिया इशारा / पैदा हुआ है मुंजी जो / मिलेगा तुम्हे एक गोशाला (2) / चरवाहों ने भी उसको सजदा किया (2) ||खामोश|| / देखो वो पूरब दिशा से / आये थे थारे के पीछे / मजूशी भी सर को झुकाके / शिक्षक येशु को ही माने (2) / बुद्धिमानो ने भी उसको सजदा किया (2) ||खामोश||
झूमो नाचो खुशी से आज / यीशु पैदा हुआ (4) / यीशु पैदा हुआ – (3) ||झूमो|| / बैतलहम की छोटी नगरिया / चमका सितारा है / चरनी मे आया यीशु मसीहा / दूतो ने गया ये (2) / प्रभु सबका आया / यीशु सबका आया – (2) ||झूमो|| / राजा सब घबरा ही गये / यीशु के आने से / द्वार द्वार ढुंढ़वाया यीशु को / पाया पता ना रे (2) / यीशु राजा हुआ (3) ||झूमो|| / आनंद खुशिया आई जगत मे / यीशु के आने से / ज्योति मुक्ति आई जगत मे / यीशु के आने से (2) / मुक्ति दाता आया – (3) ||झूमो||
दूर एक तारा जा रहा है / पहुचेगा एक दिन बैथलहम को / हम भी चलेंगे पीछे उसके / दंडवत करेंगे क्रिस्ट येशु को ||दूर एक|| / मरीयम का बेटा वो है / चरनी में जो आज आया है (2) / तारे आकाश जल खुशिया मनाते / वो ही हमारा राजा है (2) ||दूर एक|| / आया बचने को हमे / दुबे थे जब हम पापो मे (2) / ये बात समझो मन फिराओ / क्यों आया जग मे प्यारा मसीह (2) ||दूर एक|| / आएगा फिर से मसीह / चिन्हों को देखो पूरे होते (2) / न्याय करेगा आकर हमारा / न्याय का दिन अब निकट आया (2) ||दूर एक||
चरनी में देखो पैदा हुआ है, / मरियम का राजदुलारा (2) / आओ हम भी चलें उसका वंदन करें / हम भी चलें उसका वंदन करें – (2) / आओ तन मन धन अर्पण करें / जग के पापो को हरने को आया / हमको जीवन देने को आया (2) / परमेश्वर का पुत्र वो प्यारा / है वो हमारा प्रभु (2) ||आओ हम|| / अब आओ विश्वासियों जय जय करते आओ / अब आओ हम चलें बेथलहम को / चरनी में देखो महिमा का राजा / अब आओ हम सराहें – (3) / ख्रीष्ट प्रभु को / आओ मिलकर उसको सराहें / उसकी महिमा में गीत गायें (2) / जग का वो है तारनहारा / है वो हमारा प्रभु (2) ||आओ हम||
आया मसीह चरनी में तू / पापीयों को बचाने को / लाये ईमान जो बेटे पर / करेगा पार इस दुनिया को (2) / दुनिया गुनाह में डूब रही थी / सादिक गुमराह हो रहे थे (2) / छोड़ा आसमान, बना इंसान / मिली नज़ात इस दुनिया को (2) ||आया मसीह|| / बेथलहम के मैदानों में / गडरिये रात सो रहे थे (2) / सुना फरिश्तों की ज़ुबान / पैदा हुआ है ख्रीस्त निधान (2) ||आया मसीह|| / आलिमों ने, किताबों से / पढ़ी पैदाइश की तफ़सील (2) / चल दिये वो भी ऊँटों पर / तारे हयात का पीछा कर (2) ||आया मसीह|| / समुद्र की सब लहरों पर / दुनिया की हर ज़ुबानों पर (2) / है उसका नाम, है उसका काम / सारा जहां लाए ईमान (2) ||आया मसीह||