4 songs found
बेतलहम में चमका सितारा / मजूसियों को राह दिखाया (2) / चरनी में देखो जन्म लिया है / सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम|| / परमेश्वर का पुत्र है येशु / मानव रूप जो धारण किया / स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने / गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में|| / पापों में डूबे हुए जहां को / पापों से मुक्ति देने वो आया / दुखों से टूटी मानवता को / अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||
सुन लो मेरे भाइयों (बहनो) / मसीहा मेरा दुनिया में आया (2) / दुनिया में आया – मुक्ति को लाया (2) / पापी को आके बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) / अँधों को आँखें, गूँगे को बोली (2) / बहरों को शब्द सुनाया / सुनाने यीशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जब हम गुनाह में पड़े हुए थे (2) / अद्भुत प्रेम दिखाया / दिखाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / दुनिया की खातिर क्रूस पर चढ़ के (2) / अपना ही रक्त बहाया / बहाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जो कोई उस पर विश्वास लाया (2) / उसको मसीह ने बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / स्वर्गीय पिता का इकलौता बेटा (2) / मनुष्य का पुत्र कहलाया / कहलाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
स्तुति करना आराधना करना / मुझे आनंद है (२) / प्रार्थना और वचन मानन करना / मुझे आनंद है (२) / मेरे दिल में यीशु मसीह आया / मुझे आनंद है (२) / ये दुनिया न दे सके वैसा आनंद / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / पापों से उसने मुझे छुड़ाया / मुझे आनंद है (२) / अपने लहू से धोकर मुझे शुद्ध किया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / उद्धार का मार्ग मुझे बताया / मुझे आनंद है (२) / स्वर्ग राज्य का वारिस मुझे बनाया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति||
स्तुति प्रशंसा हमारे यीशु की / आदर और महिमा हमारे यीशु की (2) / आओ मिलकर गाये हम हलिलुय (2) ||स्तुति|| / राजाओंका राजा यीशु राजा है / प्रभुओंका प्रभु यीशु प्रभु है (2) / सारे जगत में वो काम करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / भीमार उसको चुकार चंगा होता है / पापी उसके नाम से उधार पाता है (2) / सारे जगत से वो प्यार करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / बादलों में यीशु आनेवाला है / विश्वास योग्य को ले जाने वाला है (2) / उसके सात रहने ये कितना आनंद है / उसकी स्तुति करना कितना सौभाग्य है (2) ||आओ मिलकर||