Hindi Christian song lyrics for worship and devotion. Transliterated for easy reading and singing.
2 songs found|By Alphabet|By Popularity
बेतलहम में चमका सितारा / मजूसियों को राह दिखाया (2) / चरनी में देखो जन्म लिया है / सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम|| / परमेश्वर का पुत्र है येशु / मानव रूप जो धारण किया / स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने / गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में|| / पापों में डूबे हुए जहां को / पापों से मुक्ति देने वो आया / दुखों से टूटी मानवता को / अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||
चरनी में देखो पैदा हुआ है, / मरियम का राजदुलारा (2) / आओ हम भी चलें उसका वंदन करें / हम भी चलें उसका वंदन करें – (2) / आओ तन मन धन अर्पण करें / जग के पापो को हरने को आया / हमको जीवन देने को आया (2) / परमेश्वर का पुत्र वो प्यारा / है वो हमारा प्रभु (2) ||आओ हम|| / अब आओ विश्वासियों जय जय करते आओ / अब आओ हम चलें बेथलहम को / चरनी में देखो महिमा का राजा / अब आओ हम सराहें – (3) / ख्रीष्ट प्रभु को / आओ मिलकर उसको सराहें / उसकी महिमा में गीत गायें (2) / जग का वो है तारनहारा / है वो हमारा प्रभु (2) ||आओ हम||