Hindi Christian song lyrics for worship and devotion. Transliterated for easy reading and singing.
28 songs total|By Alphabet|By Popularity
यीशु मेरे, स्वामी मेरे / नहीं कोई तेरे समान / यीशु मेरे, जीवन मेरे / प्रभु तू है सबसे महान / आराधना आराधना – (3) / हालेलुयाह हालेलुयाह / दुख और दर्द से था मैं बेहाल / शांति देने, तू आया पास (2) / मेरी लाचारी में, बल दिया तूने / मित्र नहीं कोई तेरे समान (2) ||आराधना|| / मैं बेठिकाना भटकता रहा / आसरा देने, तू आया पास (2) / सीने से लगा के, आंसू मिटाये / प्रेमी नहीं कोई तेरे समान (2) ||आराधना|| / वैद्यों ने छोड़ी, जब सारी आस / चंगाई देने, तू आया पास (2) / कोड़ों के घावों से, चंगा हुआ मैं / वैद्य नहीं कोई तेरे समान (2) ||आराधना||
विश्वासयोग्य परमेश्वर है तु / देखा है मैंने अपने जीवन में / दुनिया बदलती है तु न बदलता / बंध आँखों से भी में करता भरोसा / इंसानों से तु वफादार / सुनता दिल की हर इक पुकार / बेहाली में रखता तु ध्यान / हालातों से तु शक्तिमान / जब तु मिला मिली रिहाई / दम थोड़े हर कठिनाई / संघ चले जैसे परछाई / जीते तु मेरी लड़ाई / रोशनी बनके जीवन में आया / मेरी गुलामी से मुझको छुड़ाया / तोड़ा हर बंधन बेटा बनाया / अपना हर वाधा तु ने निभाया ||इंसानो|| / क्या कोई है? इस जहाँ में / तुझ सा अज़ीम / क्या कोई है? इस जहाँ में / जो हो तुझ सा भला (2) ||जब तु||
उसका एक वादा है – और वो निभायेगा (2) / मुझको सात लेजाने – मेरा येशु आयेगा (3) / मुझको सात लेजाने – येशु आयेगा / मसीहा आयेगा – मसीहा आयेगा ||उसका|| / वक्त वो जब होगा / कौन जाने कब होगा (4) / प्यार का मसीहा वो – पर ज़रूर आयेगा / प्यार का मसीहा वो – वो तो आयेगा ||मसीहा|| / जागते ही रहना तुम / तुम कही न सो जाना (4) / दिल तो ले चुका है वो – रुहु लेजायेगा / दिल तो ले चुका है वो-रु लेजायेगा ||मसीहा|| / उसका इंतज़ार है / मुझको उस से प्यार है (4) / येशु राजा आयेगा – येशु राजा आयेगा / येशु राजा आयेगा – येशु आयेगा ||मसीहा||
तू मेरे जीवन की रोटी है / तू मेरे जीवन का पानी है (2) / खाता रहूँ, पीता रहूँ (2) / तेरी ही महिमा गाता रहूँ ||तू मेरे|| / मुझको मिली है ज़िंदगानी है (2) / तेरी ही दी कुर्बानी है (2) / तूने मुझे नया जीवन दिया / तेरे लहू की यह निशानी है (2) ||तू मेरे|| / मेरे सर पे हाथ तेरा (2) / देता है हर पल साथ मेरा (2) / जाता रहूँ मैं तेरी बन्दगी में / तू है यहोवा बाप मेरा (2) ||तू मेरे|| / वादा किया उसने बख्शी के साथ (2) / स्वर्गो में थामेगा यीशु मेरा हाथ (2) / रखेगा वो मुझको दिल से लगा के / अपना बना लेगा मुझको मेरा बाप (2) ||तू मेरे||
तू मेरा बल है प्रभु / तू मेरा बल है प्रभु / तू मेरा बल है प्रभु / तू सर्व बल है प्रभु / उठती लहरों में / डूप्ती नैय्या में (2) / तू ही है मेरा कप्तान / संग मेरे इस दर में आ (2) ||तू मेरा|| / जब मैं थका घिरा / और निर्बल भी हुआ (2) / तू ने ही चंगा किया / यहोव शाबाेत मेरा (2) ||तू मेरा|| / मेरा जीवन तू ही प्रभु / मेरा प्यार भी तू ही प्रभु / खूबसूरती तू ही प्रभु / मेरा सब कुछ हैं तू ही प्रभु (4) ||तू मेरा||
तेरी आराधना करूँ (2) / पाप क्षमा कर, जीवन दे दे / दया की याचना करूँ / तेरी आराधना करूँ / तू ही महान, सर्वशक्तिमान / तू ही हैं मेरे जीवन का संगीत (2) / ह्रदय के तार, छेड़े झनकार (2) / तेरी आराधना है मधुर गीत (2) / जीवन से मेरे तू महिमा पाये / एक ही कामना करूँ ||पाप क्षमा|| / सृष्टि के हर एक कण कण में / छाया है तेरी ही महिमा का राज (2) / पक्षी भी करते हैं तेरी प्रशंसा (2) / हर पल सुनाते हैं आनंद का राग (2) / मेरी भी भक्ति तुझे ग्रहण हो / ह्रदय से प्रार्थना करूँ ||पाप क्षमा|| / पतित जीवन में ज्योति जला दे / तुझ ही से लगी है आशा मेरी (2) / पापमय दम तू दूर हटा दे (2) / पूर्ण हो अभिलाषा मेरी (2) / जीवन के कठिन दुखी क्षणों का / दृढ़ता से समाना करूँ ||पाप क्षमा||
सुन लो मेरे भाइयों (बहनो) / मसीहा मेरा दुनिया में आया (2) / दुनिया में आया – मुक्ति को लाया (2) / पापी को आके बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) / अँधों को आँखें, गूँगे को बोली (2) / बहरों को शब्द सुनाया / सुनाने यीशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जब हम गुनाह में पड़े हुए थे (2) / अद्भुत प्रेम दिखाया / दिखाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / दुनिया की खातिर क्रूस पर चढ़ के (2) / अपना ही रक्त बहाया / बहाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / जो कोई उस पर विश्वास लाया (2) / उसको मसीह ने बचाया / बचाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो|| / स्वर्गीय पिता का इकलौता बेटा (2) / मनुष्य का पुत्र कहलाया / कहलाने येशु… दुनिया में आया (2) ||सुन लो||
स्तुति प्रशंसा हमारे यीशु की / आदर और महिमा हमारे यीशु की (2) / आओ मिलकर गाये हम हलिलुय (2) ||स्तुति|| / राजाओंका राजा यीशु राजा है / प्रभुओंका प्रभु यीशु प्रभु है (2) / सारे जगत में वो काम करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / भीमार उसको चुकार चंगा होता है / पापी उसके नाम से उधार पाता है (2) / सारे जगत से वो प्यार करता है / आनंद और जीवन वो सबको देता है (2) ||आओ मिलकर|| / बादलों में यीशु आनेवाला है / विश्वास योग्य को ले जाने वाला है (2) / उसके सात रहने ये कितना आनंद है / उसकी स्तुति करना कितना सौभाग्य है (2) ||आओ मिलकर||
स्तुति करना आराधना करना / मुझे आनंद है (२) / प्रार्थना और वचन मानन करना / मुझे आनंद है (२) / मेरे दिल में यीशु मसीह आया / मुझे आनंद है (२) / ये दुनिया न दे सके वैसा आनंद / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / पापों से उसने मुझे छुड़ाया / मुझे आनंद है (२) / अपने लहू से धोकर मुझे शुद्ध किया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति|| / उद्धार का मार्ग मुझे बताया / मुझे आनंद है (२) / स्वर्ग राज्य का वारिस मुझे बनाया / मुझे आनंद है (२) ||स्तुति||
बेतलहम में चमका सितारा / मजूसियों को राह दिखाया (2) / चरनी में देखो जन्म लिया है / सारे जहां का उजाला (2) ||बेतलहम|| / परमेश्वर का पुत्र है येशु / मानव रूप जो धारण किया / स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने / गौशाले में जन्म लिया (2) ||चरनी में|| / पापों में डूबे हुए जहां को / पापों से मुक्ति देने वो आया / दुखों से टूटी मानवता को / अपनी शांति देने वो आया (2) ||चरनी में||
करता हूँ मै समर्पण / ये आत्मा और ये जीवन (2) / हाथों को उठाके मै / घुटनो पे आ रहा हूँ / शीश को झुकाके मै / दिल से ये कह रहा हूँ / पवित्र आत्मा आ / पवित्र आत्मा आ (4) / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपने प्रेम से खुदा / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपनी ताकत से खुदा / तू आजा अपनी सामर्थ में / हमे भरदे अपनी अग्नि से खुदा ||पवित्र|| / तेरी ज़रूरत है ||तू आजा||
पवित्र आत्मा आ / पवित्र आत्मा आ / मुझे ले चल यीशु के चरणों में / पवित्र आत्मा आ (2) / सिर्फ तेरे लिए / यीशु तेरे लिए (3) / मै हाथ उठाता हूँ / घुटने टिका कर / सर झुका कर / हाथ उठाता तेरे लिए (2) / सिर्फ तेरे लिए / यीशु तेरे लिए (3) / मैं सर झुकाता हूँ ||पवित्र|| / यीशु ही मार्ग है / यीशु ही सत्य है / यीशु ही जीवन है / यीशु मेरा प्रभु (2) ||पवित्र||